जनपद सीईओ के निलंबन का विरोध सभी कर्मचारी और सचिव 2 दिन के अवकाश पर गए

जनपद सीईओ के निलंबन का विरोध सभी कर्मचारी और सचिव 2 दिन के अवकाश पर गए

सीईओ की 3 दिन में बहाली नहीं हुई तो सभी जायेंगे अनिश्चितकाल हड़ताल पर

दमोह जिले की पथरिया के कृषि उपज मंडी में बीते 9 दिसंबर को हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में वितरित सामग्री के गुणवत्ता हीन पाए जाने के आरोप में कमिश्नर ने जनपद सीईओ आशीष अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के साथ ही ब्लॉक के सभी जनपद कर्मचारी और पंचायतों के सचिव और रोजगार सचिव ने 2 दिन का अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इन सभी कर्मचारियों ने इकट्ठे होकर पथरिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और वहीं शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की बात कही। पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष जगदीश पटेल का कहना है। की जो आरोप जनपद सीईओ अग्रवाल पर लगे हैं वह झूठे हैं। जो सामग्री की गुणवत्ताहीन होने की बात की गई है। उसकी खरीदी जिला स्तर पर चयन समिति की सहमति के बाद हुई है। इसलिए जनपद सीईओ सीधे तौर पर इस मामले में दोषी नहीं है। दुर्भावनापूर्ण तरीके से उन्हें निलंबित किया गया है। इसलिए उनकी मांग है। की पथरिया जनपद सीईओ को तत्काल बहाल किया जाए और उनकी पथरिया जनपद सीईओ के तौर पर पदस्थापना की जाए।
ज्ञापन देने के बाद अगर 3 दिन में सीईओ की बहाली नहीं होती है। तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।--------

 

 


By - sagar tv newsAftab Khan Sagar TV News from Pathariya.---------
23-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.