8 फीट लंबी सुरंग बनाकर SBI बैंक में हुई चोरी, वारदात के समय बंद थे बैंक के सारे कैमरे

कानपुर - स्पेन की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मनी हाइस्ट की तरह ही सुरंग खोदकर कानुपर में सोने की चोरी हुई। यह चोरी सचेंडी स्थित SBI बैंक में हुई। चोरों ने पहले प्लानिंग की, फिर बैंक के पीछे से 8 फीट सुरंग खोदी और करीब 2 किलो सोना ले गए। पुलिस का कहना है कि चोरों ने वारदात के लिए 15 दिन की प्लानिंग की होगी। पुलिस को शक बैंक के टॉप अधिकारियों पर है।
बता दे की चोरों ने बैंक के पिछले हिस्से से सुरंग बनाई। जो सीधे जाकर स्ट्रांग रुम पर खुली, फिर ड्रिल मशीन से फर्श तोड़कर अंदर घुसे। स्ट्रांग रूम के लॉकर को गैस कटर से काटकर करीब 2 किलो सोना चुरा लिया। चोरों ने इतनी सफाई से काम किया कि बैंक का अलार्म भी नहीं बजा। गुरुवार सुबह जब बैंक स्टॉफ पहुंचा तो वारदात का पता चला। मनी हाइस्ट के प्रोफेसर की तरह ही चोरों ने बैंक के सारे CCTV कैमरे बंद कर दिए थे। बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक में 15 दिन पहले ही 11 CCTV कैमरे लगाए गए थे। वारदात वाली रात अचानक कैमरों ने काम करना बंद कर दिया। इससे पुलिस का शक और गहरा गया कि आखिर ये कैमरे ठीक चोरी से पहले कैसे बंद हो गए। फिंगर प्रिंट से चोर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे है।


By - sagartvnews
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.