देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेगी बुलंद इरादों वाली सानिया

 

सानिया बनेंगी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट
देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेगी यूपी की सानिया जी हाँ पिता TV मैकेनिक और पहले अटेंम्प में फेल हुईं फिर भी इरादा नहीं बदलने वाली UP के मिर्जापुर की सानिया मिर्जा देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। सानिया ने NDA यानी नेशनल डिफेंस अकादमी की परीक्षा में 149वीं रैंक हासिल की है। वह UP की पहली महिला फाइटर पायलट भी होंगी। 27 दिसंबर को पुणे में ट्रेनिंग शुरू करके अपने सपने को सच करने जा रही हैं।
सानिया मिर्जापुर से करीब 10 किमी दूर जसोवर गांव की हैं। गांव के ही स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की। 12वीं के लिए मिर्जापुर आईं और हिंदी मीडियम से पढ़ाई की।सानिया के पिता शाहिद अली, TV मैकेनिक हैं। गांव के घर पर ही उनकी दुकान है। NDA का रिजल्ट आते ही सानिया देशभर में सुर्खियों में आ गईं सानिया ने प्राइमरी से लेकर 10 तक की पढ़ाई गांव के पंडित चिंतामणि दूबे इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद 12 की पढ़ाई गुरुनानक इंटर कॉलेज से की, जहां पर जिला टॉप किया। 12 वीं पास करने के बाद सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी से तैयारी की जहां बिटिया ने यह मुकाम हासिल करके जिले का ही नही बल्कि देश का नाम रोशन किया है। सानिया मिर्जा की जॉइनिंग लेटर आने के बाद परिवार के लोग खुश हैं। 27 दिसंबर को सानिया को एनडीए खड़गवासला पुणे में जाकर जॉइन करना है।


By - sagar tv news
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.