सागर के पुलिस कर्मी को दमोह में कुछ लोगों ने ठिकाने लगा दिया || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के दमोह जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पुलिसकर्मी का पत्थर मारकर सरेआम मर्डर कर दिया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह सागर के केसली के मरामाधा का रहने वाला था। ये पूरी घटना दमोह शहर के कसाई मंडी इलाके की है। यहाँ बनी पुलिस चौकी में एसएएफ के जवान तैनात हैं। शुक्रवार की देर रात ये जवान खाना खा रहे थे। तभी चौकी के बाहर कुछ लोग शोर गुल कर रहे थे। जिसे लेकर ड्यूटी पर तैनात जवान सुरेंद्र सिंह बाहर आये और लड़कों को ऐसा करने से मना किया। जिन्हे ये बात रास नहीं आई। कहासुनी के बाद अज्ञात लड़कों ने पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। पत्थर बाजी और शोर मचने के बाद चौकी में तैनात दूसरे जवान बाहर निकले। जहां देखा की सुरेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई है। काफी खून बह रहा था। चौकी के पास रहने वाले लोगों के साथ बाजू में रहने वाली वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंची और डायल हंड्रेड की मदद से घायल पुलिसकर्मी सुरेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मर्डर कांड के बाद इलाके में तनाव फ़ैल गया। देर रात ही एसपी डीआर तेनिवार ने मोर्चा संभाला और हालात को काबू में किया। मृतक पुलिस कर्मी के सहयोगी जवान के मुताबिक़ सुरेंद्र लड़कों को मना करने गया था उन्होंने उस पर हमला बोल दिया।
तो भाजपा पार्षद कविता राय के मुताबिक़ जवान पर पत्थरों से हमला किया गया जिससे उसका काफी खून बह गया था। लोगों में कानून का डर नहीं बचा। जब पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा।
वहीं इस पूरे मामले में एसपी डी आर तेनीवार का कहना है। की घटना गंभीर है। फिलहाल पुलिस जाँच कर रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेंगे।--------


By - Shantanu Bharat damoh
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.