दमोह में क्रिसमस के मौके 250 से ज्यादा लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म,शुद्धिकरण के बाद हुआ हवन पूजन

 

एमपी के दमोह में क्रिसमस के मौके पर एक साथ करीब ढाई सौ लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया है। हिंदू संगठन के लोगों ने ढाई सौ से ज्यादा लोगों को वापस हिंदू धर्म में लाने को लेकर एक अनुष्ठान का आयोजन किया था। संगठन के लोगों द्वारा लोगों की घर वापसी कराई है। पंडितों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजन पाठ कराया। साथ ही शुद्धिकरण के बाद हवन पूजन कराया और इन सभी लोगों की घर वापसी की गई।
क्रिसमस के मौके पर जहां चर्च में प्रार्थना की गई। वहीं दूसरी तरफ दमोह के एक निजी गार्डन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां सुबह करीब 11 बजे सभी लोगों को एकत्रीकरण करने के बाद हिंदू धर्म का महत्व समझाया। इसके बाद मंच से पंडितों ने मंत्रों का उच्चारण किया और लोगों पर गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण किया। साथ ही हिंदू धर्म को अपनाने को लेकर शपथ दिलाई गई। इसके बाद पंडितों ने हवन कराया और सभी लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई गई।
संगठन के लोगों का कहना है कि समाज के कुछ लोग मार्ग भटक गए थे और उन्होंने सनातन धर्म को छोड़ दिया था। लेकिन अब यह लोग अपने धर्म में वापस आ गए हैं। बताया गया की इस कार्यक्रम में करीब ढाई सौ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और हिंदू धर्म अपनाया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।


By - SAGAR TV NEWS
25-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.