मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया नामदेव समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण

खुरई- खुरई मध्यप्रदेश का ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां सभी समाजों के सामुदायिक भवन हमने बनाकर दिये हैं। इन सामुदायिक भवनों का सदुपयोग सामाजिक आयोजनों, बच्चों की कोचिंग, छात्रावास जैसे अच्छे उद्देश्यों के लिए होगा। यह विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन में आयोजित नामदेव समाज के सामुदायिक भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
मंत्री सिंह ने कहा कि आज बहुत प्रसन्नता हुई है कि समाज के इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के समाज के अनेक वरिष्ठ जन यहां पर आये हैं, सभी का स्वागत और अभिनंदन करता हूँ। आज समाज के इस भवन का लोकार्पण हुआ है। यह जो जगह है इस जगह की कीमत कम से कम 50 लाख रूपये होगी और यह भवन 22 लाख रूपये की लागत से बना हैं, और बहुत ही सुंदर भवन बनकर तैयार हुआ है। मंत्री ने कहा कि अभी यहां बाउंड्री के चारों तरफ वृक्षारोपण की आवश्यकता है, व सामने के परिसर में पेवर्स लगाने और पानी के लिए बोर कराने का भी आदेश दे रहा हूँ। उन्होंने कहा कि भवन के रखरखाव के लिए समाज की एक कमेटी बनाइये जो इसकी देख रेख करे और एक निश्चित शुल्क भी तय करना चाहिए।
लोकार्पण समारोह के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रामेश्वर नामदेव, रूपेश्वर नामदेव, श्याम किशोर नामदेव, जयंत सिंह बुदेला अध्यक्ष नगर परिषद, रामगोपाल नामदेव, हरिनारायण नामदेव, राकेश नामदेव, महेन्द्र नामदेव, प्रकाश नामदेव, हरिचरण नामदेव, खुशीलाल नामदेव सहित नामदेव समाज के सभी वरिष्ठ जन एवं बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।


By - sagartvnews
26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.