23 करोड़ की लागत से बने अटल सेतु का रंगारंग हुआ लोकार्पण, रहली को बनाया जाएगा स्मार्ट से स्मार्ट सिटी


रहली- अटल सेतु रहली की जीवन रेखा है। रहली को स्मार्ट से स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। साथ ही रहली में उद्यानिकी महाविद्यालय प्रारंभ होगा एवं नौरादेही अभ्यारण को देश का सर्वश्रेष्ठ अभ्यारण बनाकर यहां चीते लाए जाएंगे। उक्त विचार लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने सुनार नदी पर तैयार किए गए 23 करोड़ के अटल सेतु के लोकार्पण के अवसर पर व्यक्त किए।
इस अवसर पर देवराज सोनी, मनोज तिवारी , सुरेश कपासिया, अमित नायक, दिनेश लहरिया, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार ,मुख्य अभियंता ब्रिज संजय खांडे , अधीक्षण यंत्री सी. पी. सिंह, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी एवं विशाल संख्या में जनसमुदाय मौजूद था। सुनार नदी पर तैयार किए गए अत्याधुनिक अटल सेतु के लोकार्पण के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि अटल सेतु रहली की जीवन रेखा है और जीवन रेखा के माध्यम से रहली विधानसभा क्षेत्र आवागमन के मामले में किसी भी महानगर से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र को स्मार्ट से स्मार्ट सिटी बनाने के लिए संकल्पित है और आने वाले बरसों में महानगरों की तर्ज पर स्मार्ट सिटी तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि रहली में उद्यानिकी महाविद्यालय प्रारंभ किया जाएगा, जिसके लिए दूसरा 5 करोड़ की राशि का आरंभिक तौर पर स्वीकृत हो गई है ।यह महाविद्यालय प्रदेश का दूसरा महाविद्यालय होगा । उन्होंने नौरादेही अभ्यारण के बारे में कहा कि नौरादेही अभ्यारण को प्रदेश एवं देश का सर्वश्रेष्ठ अभ्यारण बनाया जाएगा। नौरादेही अभ्यारण में चीते के साथ-साथ अन्य वन्य प्राणी भी लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभ्यारण में पर्यटको को किसी प्रकार की परेशानी न हो ,इसके लिए समस्त मूलभूत सुविधाएं जैसे विश्रामगृह ,होटल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।


By - sagartvnews
26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.