राजस्व मंत्री ने जेरा परियोजना का किया भूमि पूजन, विशाल किसान सम्मान समारोह में बुजुर्ग किसानों का हुआ सम्मान

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर जैसीनगर के जनपद पंचायत प्रांगण में विषाल किसान सम्मान समारोह के अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने 171 करोड रू. की जेरा माध्यम सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया। समारोह में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग किसानों का शाल श्रीफल और फूलमाला से सम्मान किया। राजस्व मंत्री ने किसानों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंन्दन किया। राजस्व मंत्री ने कार्यक्रम में कृषि विभाग की योजना के तहत हितग्राहियों को कृषि उपकरणों का वितरण तथा प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में ग्रामीण जनों को उनके मकान के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीण जनों की सुविधा को देखते हुए जैसीनगर से दो बसे वरमान के लिए शुरू की गई। मंत्री द्वय ने हरी झंडी दिखाकर बसों रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिह राजपूत, दर्षन सिंह चौधरी, धीरज सिंह, रानी कुषवाहा, देवेन्द्र फुसकेले, मुकेष राय, नर्मदा सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य, जिला पंचायत, जनपद पंचायत ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि दूर-दूर से आए किसान और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। किसान सम्मान समारोह में आए सभी किसानों को आम्रपाली किस्म के आम के पौधे और उच्च किस्म के अमरूद के पौधे देकर कर उनका सम्मान किया गया।
दो बसों को हरी झंडी दिखाई। किसान सम्मान समारोह के अवसर पर मंत्रीद्वय द्वारा क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए यात्री बस जैसीनगर से धार्मिक कार्यो के लिए वरमान जाने वाले ग्रामीण जनों को सुविधा के लिए यात्री बस सेवा शुरू की गई। अब जैसीनगर से होते हुए दो बसे वरमान जाएगी।


By - sagartvnews
26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.