कोविड-19 संक्रमण के नियत्रंण एवं बचाव के लिए, सीएमएचओ ने प्राईवेट नर्सिंग होम संचालकों की ली बैठक

सागर- कोविड संक्रंमण के नये वेरियंट बीएफ-7 के संक्रमण की संभावना को देखते हुये नियत्रंण एवं बचाव तथा सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राईवेट नर्सिंग होम के संचालकों की बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये कि हम सबको नये वेरियंट बीएफ-7 की संक्रमणता की चुनौतियों से निपटने के लिए मुस्तैदी से तैयार रहना होगा। अस्पतालों में आने वाले मरीजों की भर्ती ,जांच, सैम्पलिंग की अपनी-अपनी संस्थाओं में सम्पूर्ण व्यवस्था की जावे। बैठक में नर्सिग होम एसोसिएषन के अध्यक्ष डॉ. संजीव मुखारया, डॉ़.मनीष झा, डॉ. एस.के. पिप्पल, डॉ. साधना मिश्रा, डॉ. एन.एस. मौर्य, डॉ. ए.के. सैनी प्रभारी डीएचओ-2, डॉ.सुनील जैन डीटीओ, डॉ.अचला जैन डीएचओ-1 आदि उपस्थित रहें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ममता तिमोरी ने बताया कि भारत में कोविड संक्रमण के नये वेरियंट बीएफ-7 होने की संभावना से कोरोना प्रोटोकाल को अपनाना एवं बचाव हेतु अभी से तैयार रहने की जरूरत है। जिनका द्वितीय या प्रीकॉषन डोज षेष हो वैक्सीन अवष्य लगवायें एवं -दो गज की दूरी एवं भीड़ भाड़ वाली जगहों में जाने से बचे,खुली जगह पर रहे,डबल लेयर या मॉस्क पहने, हाथों को बार-बार साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें। स्वयं की सुरक्षा ही परिवार एवं देश की सुरक्षा है।


By - sagartvnews
27-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.