आज होगा तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार, शूटिंग के सेट पर की थी खुदकुशी

 

मुंबई की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अब तुनिषा की मौत के तीन दिन बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी बॉडी को अस्पताल से उनके घर ले जाया गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मीरा रोड इलाके के श्मशान घाट में किया जाएगा। उनकी फैमिली के लोग चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच गए हैं।
बता दें कि तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के बाद उनकी मां की शिकायत पर उनके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शीजान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मुंबई के ACP चंद्रकांत जाधव के मुताबिक तुनिषा और शीजान का लव अफेयर चल रहा था। उनका 15 दिन पहले ब्रेकअप हुआ था, जिसकी वजह से तुनिषा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली थी। तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। 20 साल की तुनिषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। शनिवार को जब सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आत्महत्या से 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे। तुनिषा ने लिखा था, जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं।

 


By - sagartvnews
27-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.