तारों की बाउंड्री फांदकर आया तेंदुआ, वैन पर मारा झपट्टा अब तक 13 लोग हुए घायल

असम के जोरहाट में एक तेंदुए के हमले में तीन वन कर्मचारी समेत 13 लोग घायल हो गए। यहां के रेन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (RFRI) कैंपस में आतंक मचाते तेंदुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक क्वार्टर की बाउंड्री वॉल फांदकर चलती वैन पर हमला करता नजर आ रहा है। हालांकि गाड़ी के शीशे बंद होने की वजह से अंदर बैठे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस ने बताया कि फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जोरहाट के बाहरी इलाके में बना हुआ है। इसके कैंपस से जंगल सटा हुआ है। तेंदुआ यहीं से परिसर में घुसा था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। इसके बाद उसे पकड़ने पहुंची टीम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में घायल हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका। आसपास के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इलाके में एक्स्ट्रा रेस्क्यू टीम भी तैनात कर दी गई है। साथ ही फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के कैंपस में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


By - sagartvnews
27-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.