अस्पताल में हुई लड़की की शादी 2 घंटे बाद ही चल बसी लड़की की माँvvvv
अस्पताल में हुई लड़की की शादी 2 घंटे बाद ही चल बसी लड़की की माँ
लड़की की अस्पताल में शादी दो घंटे बाद माँ की मौत
अक्सर शादी के बाद खुशी मनाई जाती है लेकिन एक ऐसी अनोखी षादी भी हुई जिसमें परिजनों की आंखों में आंसू आ गए और षादी भी एक अस्पताल में की गई। जिसमें लडकी की मां का कुछ ही देर में निधन हो गया। यह मामला बिहार के गया से सामने आया है। दरअसल पूनम कुमारी वर्मा ने अपने परिजनों के सामने शर्त रख दी थी कि उनकी बेटी चांदनी कुमारी की शादी उनके जिंदा रहते ही की जाए क्योंकि वे कई दिनों से बीमार थी और उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने कह दिया था कि उनकी जान कभी भी जा सकती है। हालंाकि चांदनी की सगाई इंजीनियर सुमित गौरव के साथ हो गई थी। यह बात उसके परिजनों को बताई गई और वे सभी राजी हो गए। इसके बाद उसकी मां के सामने अस्पताल में दोनों की षादी हुई। शादी के महज दो घंटे बाद ही उनका निधन हो गया। जिसके बाद सभी की आंखें नम हो गई। चांदनी कुमारी ने बताया कि उनकी मां कोरोना काल से ही लगातार बीमार चल रही थी. वह हृदय रोग से पीड़ित थी।