यहाँ के भगवान को आती हैं रोजना 150 चिटि्ठयां, मनपसंद जीवनसाथी से लेकर गृहप्रवेश तक की लगाते हैं लोग अर्जी

कोच्चि - आजकल चिट्‌ठी लिखने वाले को पुराने जमाने की सोच वाला मान लिया जाता है। लेकिन केरल में एक ऐसा पोस्ट ऑफिस है। जहां आज भी रोज सादे पोस्टकार्ड, स्क्वाट लिफाफे, आसमानी नीले अंतर्देशीय पत्र बड़ी संख्या में आते हैं। ये सारे लेटर स्वामी अय्यप्पन सबरीमला भगवान के लिए आते है।
बताया जाता है की यहां के डाकघर में आज भी भगवान अयप्पा को हर रोज 100-150 पत्र मिलते हैं। 1963 में स्थापित डाकघर कोविड के दौरान बंद था। जो 20 जनवरी 2023 तक चलने वाले मंडला-मकरविलक्कू उत्सव को ध्यान में रखते हुए कुछ महीने पहले खोला गया। यहाँ के पोस्ट मास्टर कहते हैं कि साफ तौर पर तो नहीं कह सकता है कि लिफाफों के अंदर क्या होता है, लेकिन इतना मालूम है कि लोग इन पत्रों के जरिए बीमारी, वित्तीय संकट को कम करने के लिए अयप्पा का आशीर्वाद मांगते हैं। शादी, बच्चे के नामकरण समारोह, गृह-प्रवेश के निमंत्रण भी लोग पोस्ट से भेजते हैं। ब्रह्मचारी देवता से लोग अपने प्रेम संबंधों में मिलाप की भी प्रार्थना करते हैं। मंदिर के अधिकारियों को सौंपे जाने से पहले सभी पत्रों को भगवान अयप्पा की मूर्ति के सामने रखा जाता है। डाकघर के कर्मचारी अन्य डाक मंडलों से प्रतिनियुक्ति पर हैं। कहते है भगवान अय्यप्पन को 10 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक के मनी ऑर्डर भी मिलते हैं। मंदिर में वितरित अरावण प्रसाद को देश के किसी भी डाकघर से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।  


By - sagartvnews
28-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.