किली पॉल की बहन ने बेशरम रंग पर किया डांस, वीडियो देख यूजर्स बोले- आपने तो दीपिका से भी अच्छा किया

किली पॉल आज के वक्त में इंटरनेट पर एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं। किली अक्सर बॉलीवुड गानों पर लिपसिंक और डांस करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इसी बीच अब उनकी बहन नीमा पॉल ने दीपिका पादुकोण के गाने बेशरम रंग पर डांस किया है। जिसका एक वीडियो किली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
जंहा नीमा बेशरम रंग गाने पर दीपिका के डांस स्टेप्स को कॉपी करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, उनसे दूर खड़े किली भी इस गाने पर झूमते दिखे। इस वीडियो को शेयर करते हुए किली पॉल ने कैप्शन में लिखा, ट्रेंड उन्होंने अपना बेस्ट करने की पूरी कोशिश की। दोनों ने बॉलीवुड गानों पर डांस और लिपसिंक करके पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। किली पॉल दुनिया की नजरों में तब आए जब उन्होंने शाहरुख खान के एक गाने पर लिप्सिंग करते हुए एक्टिंग की। उनका यह वीडियो भारत में काफी वायरल हुआ। इसके बाद उन्होंने इसे ही अपना पेशा बना लिया।अब किली पॉल सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गानों और डायलॉग्स की एक्टिंग करते हैं। इससे उन्हें लाखों की कमाई हो रही है। किली भारत की यात्रा भी कर चुके हैं। इस दौरान वो झलक दिखला जा सीजन-10 में माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए नजर आए थे।


By - sagartvnews
28-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.