बाल झड़ने से परेशान नाबालिग युवक ने लगाई फांसी, एक इकलौते बेटे ने छोड़ी दुनिया

हरियाणा - एक नाबालिग ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी पर लटका देख परिवार वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसे नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह कई दिनों ने अपने बाल झड़ने से परेशान था। यह मामला करनाल के पिंगली गांव की है।
मृतक की पहचान गांव पिंगली निवासी पंकज के रूप में हुई है। पंकज के ताऊ राजेश ने बताया कि पंकज दो बहनों का इकलौता भाई था। वह सिर के बाल झड़ने से परेशान था। कई बार परिवार के लोगों ने उसे समझाया भी, लेकिन वह फिर भी परेशान रहता था। मंगलवार को पड़ोस में डीजे बज रहा था। उन्हें लगा कि वह वहां गया हुआ है, लेकिन उसने फांसी लगाई हुई थी। पंकज का 22 जनवरी को जन्मदिन था। लेकिन उसने अपने जन्मदिन से पहले ही यह कदम उठा लिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौता बेटा दुनिया छोड़ कर चला गया। बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


By - sagartvnews
28-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.