पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जाते ही कथास्थल पर आपस ने भिड़े दुकानदार, एक-दूसरे को पीटा लाठी-डंडों से

दमोह- दमोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्रीराम कथा कर रहे हैं। मंगलवार देर शाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री जैसे ही कथास्थल से गए, वैसे ही 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। कथास्थल पर करीब 30 से 40 दुकानदार आपस में भिड़ गए। वे एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करने लगे। 20 मिनट तक यह झगड़ा चलता रहा। पुलिस ने वहां पहुंचकर मामला शांत कराया। वही पुलिस का कहना है कि आज से सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर लिए गए हैं।
बताया जा रहा है की श्रीराम कथा के आयोजक दमोह विधायक अजय टंडन का कहना है कि यहां पर किसी को भी दुकानें लगाने के लिए अधिकृत नहीं किया है। हमने शुरू में ही साफ कर दिया था कि जो भी व्यक्ति दुकान लगाना चाहे वह लगा सकता है, किसी से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। केवल दुकानदारों से बिजली बिल की नॉमिनल राशि ली जाएगी। कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने बताया कि रात में दुकानदार आपस में झगड़ रहे थे। और पुलिस गुरुजी के व्यवस्था में जुटी थी। उसी समय विवाद हो गया था। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों से बात की है कि वह आरोपियों के खिलाफ FIR कराएं। सभी दुकानदार बाहर के हैं। इसलिए वह शिकायत नहीं करा रहें। बुधवार से जिस क्षेत्र में दुकानें लग रही हैं, वहां सुरक्षा के और इंतजाम किए जाएंगे, ताकि दोबारा विवाद निर्मित ना हो सके।


By - sagartvnews
28-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.