बीजेपी नेता ओम माथुर बोले- मैंने जहां खूंटा गाड़ दिया वहां तो मोदी भी नहीं हिला सकते

जयपुर- राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी खींचतान का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी नेता ओम प्रकाश माथुर ने नागौर के परबतसर में कहा- अब मैं केंद्रीय चुनाव समिति में हूं। कोई गलतफहमी मत पाल लेना।
कार्यकर्ताओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं। मैं जहां खूंटा गाड़ दूंगा, वहां मोदी भी कुछ नहीं हिला सकते। माथुर का बयान सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। परबतसर में जन-आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए माथुर ने कहा- जयपुर वाले कैसी भी लिस्ट भेजें, मैं हर गांव की एक एक नस जानता हूं, ध्यान राखजो। माथुर राजस्थान के नेताओं के लिए बोले- यह मेरे लाडले हैं। मुझे नमस्ते करते हैं, मुझे 4 साल से ज्यादा रहना नहीं है। मेरे होर्डिंग ज्यादा लगा दिए। कम से कम आप कार्यकर्ता दूर हो जाओ। पार्टी जो भी तय करे। आपको पूरी ताकत के साथ उस व्यक्ति के साथ लगना है। माथुर ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट को लॉलीपॉप दिया। उन्होंने चुनाव से पहले काफी मेहनत की। जब कांग्रेस सत्ता में आई, तब कोई और मुख्यमंत्री बन कर बैठ गया। वही अब पार्टी में बगावत करने वाले अशोक गहलोत ही पॉलिटिकल इंस्टीट्यूट खोलने की बात कर रहे हैं।


By - sagartvnews
28-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.