बिकिनी पहनी तो नाराज हो गया था भाई, 2 बच्चों की मां राजस्थान की बनी पहली महिला बॉडी बिल्डर

जयपुर- प्रिया सिंह राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं। ग्रामीण परिवार में जन्मी प्रिया की 8 साल की उम्र में शादी हो गई। शादी के बाद 2 बच्चे है। इसके बाद प्रिया की असली जिंदगी शुरू हुई। दो बच्चों की मां बनने के बाद प्रिया ने पुरुषों के वर्चस्व वाले बॉडी बिल्डिंग के फील्ड में अपना हाथ आजमाया।
दरअसल, प्रिया ने घर चलाने के लिए जिम में नौकरी शुरू की थी। यहीं से फिटनेस को लेकर रुचि पैदा हो गई। रोज घंटों जिम में पसीना बहाया। इसी मेहनत का नतीजा रहा कि बॉडी बिल्डिंग में मिस राजस्थान 2018, 2019 और 2020 में गोल्ड मेडल जीता। हाल ही में राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। अपनी जीत के बावजूद प्रिया राजस्थान सरकार और उनकी जाति को लेकर हो रहे विवाद पर काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा- एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन मैं दुनिया में भारत का नाम रोशन करके लौटी तो मुझे किसी ने पूछा तक नहीं।


By - sagartvnews
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.