दमोह में बागेश्वर धाम की कथा खत्म होते ही दुकानदारों में महाभारत छिड़ गई देखें वीडियो

दमोह में बागेश्वर धाम सरकार की कथा खत्म होते ही चले लट्ठ


दमोह में बागेश्वर धाम की कथा खत्म होते ही दुकानदारों में महाभारत छिड़ गई देखें वीडियो


दमोह में चल रही बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा खत्म होते ही मंगलवार की शाम जमकर मारपीट हुई । मारपीट की ये घटना कथा स्थल के ठीक बाहर हुई और दो पक्षों के बीच जमकर लट्ठ चले। कथा स्थल के बाहर हुई मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों तरफ से लाठियां चलती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि विवाद दुकानदारों के बीच दुकान लगाने को लेकर हुआ था जो मारपीट में तब्दील हो गया।
बता दें कि दमोह के होमगार्ड ग्राउंड पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा का आयोजन हो रहा है। इस कथा पंडाल के बाहर मेला भी लगा हुआ है और इसे मेले में दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लट्ठ चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लट्ठ बरसाए, इस दौरान महिला के साथ भी मारपीट की गई। दुकानदारों के बीच हुई इस लट्ठबाजी का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।


By - sagar tv news
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.