मिशन उपचुनाव के लिए सक्रिय हुई कांग्रेस, सिंधिया के गढ़ में भजपा को दिया बड़ा झटका

 

 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां से पार्टी के बड़े नेता और पिछला विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सतीश सिंह सिकरवार ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस का दामन थामने से इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस सिकरवार को ग्वालियर पूर्व से उम्मीदवार बना सकती है। ग्वालियर से भोपाल पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
बता दे कि सतीश सिकरवार ने पिछला चुनाव ग्वालियर के पूर्व क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार मुन्ना लाल गोयल ने परास्त किया था। गोयल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्येातिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. गोयल को भाजपा आगामी उप-चुनाव में उम्मीदवार बनाने वाली है. 


By - sagar tv news
08-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.