दो हफ्ते में अवतार-2 ने कमाए 8200 करोड़ रुपए, ब्रह्मास्त्र के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

अवतार ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अब तक 8200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। भारत में भी फिल्म ने 268 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अवतार 2 ने 2022 में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लाइमटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
ब्रह्मास्त्र ने डोमेस्टिक बॉक्स पर 254 करोड़ का कलेक्शन किया था। भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में अवतार 2 दूसरे नंबर है। 373.22 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम अभी भी पहले नंबर पर है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर रोज कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है। सिर्फ 14 दिनों में फिल्म एक बिलियन डॉलर यानी करीब 8200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अवतार 2 के अलावा 2022 में रिलीज हुईं सिर्फ दो फिल्में ही बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने में सफल रही हैं। टॉम क्रूज की टॉप गन मेवरिक और क्रिस प्रैट की जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन ने एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। इन तीनों फिल्मों में अवतार 2 ने सबसे तेज एक बिलियन का आंकड़ा पार किया है।


By - sagartvnews
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.