मां को मुखाग्नि देने के बाद काम पर लौटे पीएम, बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Stvn News Desk कोलकाता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीरा बा का अंतिम संस्कार करने के तुरंत बाद काम पर लौट आए हैं। सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद में उन्होंने मां को मुखाग्नि दी थी। इसके बाद वे अहमदाबाद से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंगाल में आयोजित कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई।
बंगाल में मोदी आज 7,800 करोड़ रुपए से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे। इनमें कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन के जोका-तारातला फेज का उद्घाटन, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सबसे बड़े स्टेशनों में से एक न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन का 334.72 करोड़ रुपए से डेवलपमेंट शामिल है। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, अन्य केंद्रीय मंत्री जो परिषद के सदस्य हैं और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दौरान गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के प्रदूषण को कम करने और उनके कायाकल्प के देखरेख के लिए राष्ट्रीय गंगा परिषद को जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री 990 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 7 सीवरेज बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह प्रोजेक्ट्स पश्चिम बंगाल में 200 MLD से ज्यादा की सीवेज ट्रीटमेंट कैपेसिटी को बढ़ाएगी। 1585 करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के तहत विकसित किए जाने वाली 5 सीवरेज प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी जानी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी-राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान (DSPM - NIWAS) का उद्घाटन होगा, जिसे लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड के जोका में विकसित किया गया है।


By - sagartvnews
30-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.