श्रीमती सरोज सिंह ने सामुदायिक भवन और आंगनवाड़ी भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

Stvn Sagar Desk बांदरी- जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि स्व सहायता समूह बनाकर महिलाएं अपने परिवार की आमदनी बढ़ा सकती हैं। आपके विधायक और मंत्री जी ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में स्व सहायता समूह बनाने का अभियान चलाया है, जिसका सभी महिलाओं को लाभ लेना चाहिए।
बांदरी नगर परिषद अन्तर्गत ग्राम बम्होरी हुड्डा और चकेरी में विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करते हुए जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने महिलाओं से उक्त अपील की। उन्होंने बम्होरी हुड्डा में एक-एक लाख रूपए की लागत के दो चबूतरा निर्माण, 2 लाख रूपए लागत के टीन शेड निर्माण तथा ग्राम चकेरी में 9 लाख रूपए लागत के सामुदायिक भवन और 3 लाख रूपए लागत के आंगनवाड़ी भवन निर्माण का भूमिपूजन किया।
पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि गांव के सभी लोग अपनी बच्चियों को पढ़ायें जरूर। भाजपा सरकार बच्चियों को शिक्षित करने के लिए अनेक सुविधाएं दे रही है। उन्हें निःशुल्क साइकिल भी दी गई है। मंत्री जी ने खेल-कूद की सुविधा दी है। बच्चियों को साईकिल मिलने से गांवों से स्कूल जाने के लिए आवागमन सुगम होगा। पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह की उपस्थिति में मालथौन के शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का रक्त परीक्षण किया गया। तदोपरांत उन्होंने विद्यार्थियों को रक्त गु्रप के प्रमाण पत्र वितरित किये।


By - sagartvnews
30-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.