राहतगढ़ रोजगार मेला में 600 से अधिक युवक-युवतियों को मिला रोजगार

Stvn Bundelkhand Desk सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ विकासखंड में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 600 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी एम. के .नागवंशी और अंगूरी सिंह ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में राहतगढ़ विकासखंड में रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों की 25 कंपनियों ने भाग लेकर एवं युवतियों को रोजगार देने की पहल की । उन्होंने बताया कि मंत्री राजपूत लगातार बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में यह रोजगार मेला आयोजित किया गया है।उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में 2275 बेरोजगार युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया और विभिन्न कंपनियों के सामने साक्षात्कार दिए। उन्होंने बताया कि 2275 बेरोजगार युवक युवतियों में से रोजगार मेला में आई विभिन्न कंपनियों ने 602 बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया । उन्होंने बताया कि इसमें ₹5000 से लेकर ₹25000 तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेला में रोजगार पाकर युवक-युवती खुश नजर आए और उन्होंने मंत्री राजपूत सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश शासन का धन्यवाद दिया।


By - sagartvnews
30-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.