बंडा नगर परिषद को मिली 25 करोड़ की सौगातें, बंडा नगर पालिका और बरा बनेगा नगर परिषद जल्द होगा नोटिफिकेशन

Stvn Bundelkhand Desk बंडा- कांग्रेस और विकास का आपस में कोई संबंध नहीं, उनकी राजनीति झूठे भावनात्मक मुद्दों और जातिगत विभाजन करके फूट डालो राज करो पर आधारित है जिसे जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। इसीलिए कांग्रेस की देश भर में दुर्गति हो रही है। कांग्रेस पर यह टिप्पणी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहां प्रतिमा अनावरण और हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए की है। इस भव्य समारोह में मंत्री सिंह ने बंडा नगर परिषद को शीघ्र नगरपालिका बनाए जाने, बरा को नगर परिषद बनाने, अमृत मिशन के तहत बंडा की पेयजल समस्या के हल हेतु 18 करोड़ 14 लाख रु, नगर में अन्य विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपए, सब्जी मंडी की जमीन सहित निर्माण कार्य स्वीकृत किए हैं।
मंत्री सिंह ने कहा कि सवा साल कांग्रेस की सरकार रही है,बंडा की जनता उनका कोई एक भी विकास कार्य बता सकती है? जबकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की भाजपा सरकार ने बंडा को 2600 करोड़ रुपए लागत की उल्दन सिंचाई परियोजना दी जिससे बंडा, शाहगढ़ की समृद्धि का द्वार खुल जाएगा। मंत्री सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार नहीं आई होती तो अब तक उल्दन बांध का पानी किसानों को एक खेतों में पहुंच चुका होता। इस परियोजना से 80 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसमें 47 हजार एकड़ भूमि बंडा, शाहगढ़ क्षेत्र की, 12 हजार हेक्टेयर बक्सवाहा की और 14 हजार 6 सौ एकड़ मालथौन क्षेत्र की कृषि भूमि सिंचित होगी। पूरे इलाके के जलस्तर में वृद्धि होगी। मंत्री सिंह ने बताया कि आगामी जून महीने में इस परियोजना का 50 प्रतिशत काम शुरू हो जाएगा, अगली गर्मियों में बांध में पानी भरा जाएगा और 2024 तक किसानों के खेतों में पाइपलाइन से पानी पहुंच जाएगा। पाइपलाइन डाले जाने का काम शुरू हो चुका है। इससे इतने प्रेशर से सीधे खेत में पानी आएगा कि बिना मोटर पंप के स्प्रिंकलर चल सकेंगे।


By - sagartvnews
30-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.