सागर जिले के 5 सरपंच 86 पंचों के लिए 5 जनवरी को होगा मतदान, 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मतदान प्रक्रिया में होंगे शामिल

Stvn Knowledge Desk सागर - राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा आगामी 5 जनवरी को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु चुनाव होगा, जिसमें सागर जिले से 5 सरपंच और 86 पंचों के लिए वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया में 500 से अधिक अधिकारी- कर्मचारी शामिल होंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के निर्देश पर 5 जनवरी को आयोजित होने वाले निर्वाचन हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है । मिश्रा ने बताया कि सागर जिले के 11 विकास खंडों में कुल 2,338 पंच के निर्वाचन होना थे, जिसमें 1977 पंच निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 265 वार्ड में कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस प्रकार अब केवल 86 वार्ड में पंचों के चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि 86 वार्ड में 176 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे ।इसी प्रकार सरपंच पद के 5 पदों पर 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। उन्होंने बताया कि पंचो के निर्वाचन हेतु 53 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं ,जबकि सरपंच के पद के लिए 22 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। सुश्री मिश्रा ने बताया कि पंच निर्वाचन हेतु 10,268 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जबकि सरपंच पद के प्रत्याशी के लिए 12,412 मतदाता अपने मतदान कर प्रत्याशियों को चुनेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुल 22,680 मतदाता अपने अपने मतों का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्था की गई है । 300 से अधिक अधिकारी कर्मचारी मतदान दलों में शामिल किए गए हैं। 10 प्रतिषत अधिकारी- कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया में सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। 5 जनवरी को आयोजित होने वाले निर्वाचन हेतु 4 जनवरी 2023 को समस्त संबंधित विकासखंड से सामग्री का वितरण होगा और मतदान दलों को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा।

 


By - sagartvnews
30-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.