2022 के तीन फैसले बदलेंगे 2023 की तस्वीर, 5 हज़ार लोगों को मिल सकता है रोजगार

stvn Information Desk शहर से लकड़ी टाल, आरा मशीन, डेयरी और ट्रांसपोर्टर बाहर शिफ्ट करने के लिए तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जो नए वर्ष में पूरे हो जाएंगे। सिद्गुवां में 32.66 एकड़ जमीन पर बन रहे फर्नीचर क्लस्टर में एक अरब रुपए के निवेश का अनुमान लगाया जा रहा है।
यहां लगने वाली 100 इकाइयों में करीब 5 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं रतौना में 8 करोड़ की लागत से 18 हेक्टेयर में डेयरी हब बन रहा है। इसके बनने से शहर में चल रही 392 डेयरियों को रतौना में शिफ्ट किया जाएगा। अमावनी में ट्रांसपोर्ट नगर का काम भी तेजी से चल रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर में बाउंड्रीवॉल और ड्रेनेज का काम हो चुका है। डिवाइडर का काम चल रहा है।
१. सागर में फर्नीचर क्लस्टर को मंजूरी मिलने के बाद जिलेभर का फर्नीचर उद्योग एक साथ आएगा। फर्नीचर क्लस्टर सिद्गुवां औद्योगिक क्षेत्र में 32.66 एकड़ जमीन पर स्थापित किया जाना है। इसकी 100 इकाइयों में 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। क्लस्टर बनने से अब यहीं बेहतर फर्नीचर बनेगा। इसमें 100 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।
२. रतौना में 18.10 हेक्टेयर जमीन पर 8 करोड़ की लागत से डेयरी हब बन रहा है। शहर की 392 डेयरी को बाहरी इलाके रतौना में शिफ्ट करने के लिए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जिसमें रोड, बिजली, पानी, सीवर लाइन सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यहां डेयरी मालिकों को एक हजार, दो हजार और 6 हजार वर्गफीट के प्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
३. अमावनी में ट्रांसपोर्ट नगर आकार ले रहा है। पूरी तरह सुरक्षित कैंपस के रूप में बनाए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर की बाउंड्रीवॉल का काम पूरा किया जा चुका है। यहां सड़क निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस सर्व सुविधायुक्त ट्रांसपोर्ट नगर से जल्दी ही ट्रांसपोटर्स को सुविधाएं मिलेंगी।
बड़े वाहनों की आवाजाही से होने वाले यातायात दबाव व प्रदूषण से भी शहर को मुक्ति मिलेगी।


By - sagartvnews
31-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.