काम के लिए नहीं मानी नौकरानी तो मालकिन ने घर में कैद कर जमकर पीटा

काम के लिए नहीं मानी नौकरानी तो मालकिन ने घर में घर कैद कर जमकर पीटा

मालकिन ने नौकरानी को घर में कैद कर बुरी तरह पीटा


घर में काम करने के लिए
दबाव बना रही थी मालकिन

नौकरानी पर चोरी और खाने में नींद
की गोलियां मिलाने का आरोप

एक मालकिन ने अपनी नौकरानी की बुरी तरह पिटाई कर दी। महिला पर नौकरानी को डंडे से पीटने के भी आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है की महिला अपनी नौकरानी को सोसायटी की लिफ्ट में खींचकर ले जा रही है। घटना उत्तर प्रदेश के नोएडा की सबसे पॉश सोसाइटी क्लियो काउंटी की है। जहां से बीते मंगलवार को एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया। यहां एक महिला अपनी नौकरानी को अमानवीय तरीके से पीटती हुई नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया की महिला ने अपनी नौकरानी को कैद कर लिया। जिसके बाद उसे डंडों से पीटा। ये भी आरोप है कि महिला अपनी नौकरानी पर घर में काम को जारी रखने के लिए दबाव बना रही थी।
नौकरानी ने अपनी मालकिन पर उसे बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया। वहीं मालकिन ने दावा किया कि नौकरानी ने उसके घर में चोरी करने की कोशिश की थी और उसके खाने में नींद की गोलियां मिला दी थी।
वीडियो में महिला नौकरानी को लिफ्ट से जबरन बाहर खींचते दिखाई दे रही है।
वहीं मामला सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने संज्ञान लिया। और शिकायत के बाद मामला दर्ज किया। जांच के बाद कार्यवाई की बात कही गयी।


By - sagar tv news
31-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.