पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल और अच्छी शिक्षा दिलाना मंत्री सिंह का संकल्प बोली- सरोज सिंह

Stvn Bundelkhand Desk खुरई- शनिवार को जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने खुरई के ग्राम खैरा में एक-एक लाख लागत के दो चबूतरा निर्माण, ग्राम मेनसी में एक लाख रूपए लागत के चबूतरा निर्माण एवं सिंगपुर में तीन लाख रूपए लागत के सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सरोज सिंह ने ग्राम खैरा में संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा पहला दौरा नहीं है इसके पहले भी मैं खैरा ग्राम आ चुकी हूं। तब खैरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था।
सरोज सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग थी की खैरा में चबूतरा निर्माण कराया जाए। जिस पर मंत्री सिंह ने दो लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि मंत्री सिंह का संकल्प है कि खुरई विधानसभा के हर गांव में पक्की सड़क, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल, शिक्षा के लिए स्कूल का निर्माण हो। ग्राम मेनसी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांव से स्कूल तक जो छात्राएं दूर से आती थीं मंत्री सिंह ने उनके लिए निःशुल्क साईकिलों का वितरण कराया है। उन्होंने कहा कि मैने स्वयं खुरई के गांव-गांव में जाकर छात्राओं को साईकिलों का वितरण किया है।


By - sagartvnews
31-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.