राहुल गांधी बोले 2023 में एमपी में बनेगी कांग्रेस की सरकार,मंत्री बोले सपने देखने में बुराई नहीं

 

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के एमपी में 2023 में कांग्रेस सरकार बनने वाले बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। उन्होंने कहा की लिखकर ले लो एमपी में कांग्रेस जीतेगी। वहीं इस पर मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा की राहुल गांधी के नेतृत्व में जैसी पराजय देश भर में कांग्रेस की हुई है। वैसी ही बुरी पराजय 2023 के चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की होगी। मंत्री बोले की सर्वे में कांग्रेस को सिर्फ 54 सीटें मिलना बताया जा रहा है। और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस की ऐसी ही बुरी हालत की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सपने अच्छे देख लेते हैं। और सपने देखने में कोई बुराई नहीं है।
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर नई दिल्ली पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने एमपी का जिक्र करते हुए कहा की कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनावों को जीतेगी। और वहां भाजपा दिखाई भी नहीं देगी। साथ ही बोले की सभी जानते हैं की बीजेपी ने चोरी करके पैसे देकर सरकार बनाई है।--------


By - Sagar tv news
31-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.