हनी सिंह ने नए साल की शुरुआत अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ की, बोले - सभी लवर्स को हैप्पी न्यू ईयर

Stvn Bollywood Desk सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने नए साल की शुरुआत अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ की है। इस खास मौके पर हनी ने टीना के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर फैंस को न्यू ईयर विश किया है। इस वीडियो में हनी सिंह अपनी लेडी लव टीना के लिए मेरी जान...मेरी जान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं टीना भी हनी पर जमकर प्यार लुटाती हुई दिखाई दे रही हैं। हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, सभी लवर्स को हैप्पी न्यू ईयर। ये लवर्स का सीजन है, हेटर्स का नहीं। हनी को फैंस से लेकर सेलेब्स तक न्यू ईयर की शुभकामनाएं दे रहे हैं। टीना, हनी सिंह के नए गाने पेरिस का ट्रिप में नजर आई थीं। पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के एक इवेंट में दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था, तब से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। हालांकि हनी ने कुछ समय बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। हनी सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में टीना के बारे में खुलकर बात की थी। हनी ने बताया था कि वो टीना से पिछले साल मार्च में मिले थे। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि टीना को अपनी लाइफ में लाने के लिए उन्हें महीनों तक टीना का पीछा करना पड़ा था। हनी ने कहा था कि वो टीना के साथ बहुत खुश हैं, जब उन्होंने टीना को देखा था तो उन्हें लगा था कि टीना उनके लिए ही बनी हैं। आपको बता दें हनी सिंह का 2021 में शालिनी तलवार से तलाक हुआ है।


By - sagartvnews
02-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.