खुरई में आर्मी मैन का ढोल,नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत, नौकरी के 17 साल बाद रिटायर होकर लौटे घर

 

Stvn social Desk खुरई- भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद खुरई पहुंचे जवान का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। उनके गांव नारधा तक जगह-जगह आर्मी मेन का स्वागत हुआ। भारतीय थल सेना में 17 साल जवान के पद पर रहने वाले रामेश्वर विश्वकर्मा खुरई रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ।
इसके बाद नगर के युवाओं ने जुलूस निकाला। जहां नगर में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत जुलूस उनके गांव नारधा पहुंचा। गांव के रास्ते में उनका स्वागत किया।फूलों से सजी खुली जीप में रामेश्वर को बैठाया गया। जब रिटायर सैनिक का जुलूस निकला तो हर कोई उनका स्वागत करने के लिए आतुर था। जैसे ही रामेश्वर ने अपने गांव नारधा में कदम रखा, ढोल, नगाड़ों की आवाज गूंज उठी। जुलूस निकाल कर उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया। लोगों ने घरों की छत से फूलों की बारिश की। इस बीच पूरे गांव में भारत माता की जयकारे के नारे गूंजते रहे। युवाओं की टोली नाचते गाते जुलूस के आगे-आगे उनका स्वागत कर रही थी। हर कोई इस भारतीय सेना से रिटायर जवान से मिलकर बधाई देने को आतुर दिखा।

 


By - sagartvnews
04-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.