25वीं मंजिल से लिफ्ट टूटकर गिरी नीचे , कुछ हुए घायल एक की हुई मौत

Stvn Crime Deskमुंबई में 25वी मंजिल से लिफ्ट टूटकर गिर गई। हादसे में 20 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घटना विक्रोली में स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी में बुधवार दोपहर की है। लिफ्ट में चार लोग थे, जैसे ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर गिरी वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
मौके पर टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला। इसके बाद तीन लोग घायल स्थिति में लिफ्ट से बाहर आए, लेकिन 20 साल का युवक लिफ्ट में ही फंसा रहा। टीम ने उसे लिफ्ट से बाहर निकाला। युवक की हालत बेहद गंभीर थी, टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सोसाइटी के रहने वाले लोगों ने बताया कि इस इमारत को झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (SRA) की पहल के तहत बनाया गया था। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। बिल्डर 23वें लेवल पर एलेवेटेड पार्किंग बना रहा है। यह हादसा तब हुआ जब लिफ्ट पर काम चल रहा था। हादसे के वक्त कोई भी इंजीनियर साइट पर मौजूद नहीं था। इस मामले में SRA को कार्रवाई करनी चाहिए। हमने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए स्थानीय पुलिस स्टेशन को लेटर लिखा है


By - sagartvnews
05-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.