कमलनाथ बोले मैंने भी CD देखी इसमें बीजेपी के लोग है, गृहमंत्री ने कहा यह उम्र मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर भजन करने की है सीडी देखने की नहीं

Stvn Politics Desk मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं की सीडी होने के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के दावे पर राजनीति गरमा गई है। इस मामले में अब पूर्व सीएम कमलनाथ की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा कि सीडी मैंने भी देखी है, इसमें सब बीजेपी के लोग है। मैं नहीं चाहता था कि मध्यप्रदेश बदनाम हो। इसलिए सीडी को सामने लाने की बजाय उसकी जांच के लिए कहा था। कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ की उम्र मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर भजन करने की है। ये छोड़कर आप सीडी देखोगे, इसकी उम्मीद नहीं थी।
कमलनाथ गुरुवार को सतना पहुंचे थे। जहां नेता प्रतिपक्ष के दावे और इस पर हो रही राजनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास सीडी है, सीडी मैंने भी देखी थी। ये सीडी कई पत्रकारों ने भी देखी। मैंने कहा था कि इसमें और इन्वेस्टिगेशन हो। मैं नहीं चाहता था, मेरी राजनीति इस प्रकार की नहीं थी। मैं किसी के पीछे नहीं पड़ा। मैं नहीं चाहता था कि मध्यप्रदेश बदनाम हो। इसलिए मैंने कहा था कि इसकी और जांच करिए। चेक करिए ये सही है या फर्जी है। इसमें सब बीजेपी के लोग थे। 15 साल पुरानी बात थी, 15 साल से उनकी सरकार थी, इसकी जांच चल रही थी


By - sagartvnews
05-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.