हनुमान जी के अवतार है नीम करोली के बाबा, उनकी महिमा के जाने चमत्कार

Stvn Religion Deskदेवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर बना एक छोटा सा आश्रम नीम करोली बाबा आश्रम के नाम से जाना जाता है। समुद्र तल से 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह आश्रम एकदम शांत, साफ-सुथरी जगह, हरियाली, सुकून वाली जगह पर बना ये आश्रम धर्मावलंबियों के बीच कैंची धाम के रूप में जाना जाता है। यह आश्रम बाबा नीम करोली महाराज के समर्पण में बनाया गया है। बाबा नीम करोली हिंदू आध्यात्मिक गुरु के रूप में पूजे जाने वाले और श्रीराम का नाम जपने वाले बाबा थे, वहीं कई लोग इन्हें हनुमान का अवतार भी मानते हैं। बाबा नीम करोली या नीब करौरी को 20वीं सदी के महान संतों में माना जाता है। जिन्होंने नैनीताल, भुवाली से 7 किलोमीटर दूर कैंची धाम आश्रम की स्थापना सन् 1964 में की थी। वे यहां पहली बार सन् 1961 में पहुंचे थे और जहां उन्होंने एक मित्र पूर्णानंद के साथ आश्रम बनाने का विचार किया था। बाबा नीम करोली की उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इनके चमत्कारों की चर्चा होती है। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी बाबा के बारे में चर्चा कर चुके हैं। यहां तक की एप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स की किस्मत भी बाबा नीम करोली के आशीर्वाद से ही पलटी थी। स्टीव जॉब्स अमेरिका से बाबा के दर्शन के लिए आए थे। लेकिन तब तक बाबा समाधि ले चुके हैं। इसके बावजूद स्टीव जॉब्स तीन माह तक बाबा के धाम में ही रहकर साधना करते रहे। कहा जाता है कि इसके बाद ही जीवन में निराशा को झेल रहे स्टीव ने एप्पल नाम के ब्रांड की स्थापना की और जीवन में सफलता के नए आयाम छू रहें हैं। बाबा का 1973 में निधन हो गया था, लेकिन आश्रम में अब भी विदेशी आते रहते हैं। यह आश्रम फिलहाल एक ट्रस्ट चलाता है।


By - sagartvnews
06-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.