ऑस्ट्रेलिया से आई महिला जबलपुर में निकली कोरोना पॉजिटिव, महिला को घर में किया गया होम आइसोलेट

Stvn Health Deskजबलपुर- अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से आई महिला कोविड पॉजिटिव निकली हैं। उखरी निवासी महिला ऑस्ट्रेलिया में आर्किटेक्ट का काम करती है। कुछ दिन पहले ही अपने दो बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आई थी। फिर मुंबई से जबलपुर पहुंची थी। गुरुवार को सर्दी-खांसी होने पर पति के साथ कोरोना टेस्ट कराया था। जहां महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जबकि पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को घर में आइसोलेट कर दिया है और सैंपल ग्वालियर के लिए भेजा गया है।
स्वास्थ्य संचालक डॉ संजय मिश्रा ने बताया की महिला के साथ ऑस्ट्रेलिया से आए दोनों बच्चों का भी कोविड टेस्ट कराया जाएगा। साथ ही जबलपुर में रह रहे महिला के माता-पिता का भी आज कोरोना टेस्ट किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग महिला की कांटेक्ट हिस्ट्री भी तलाशने की कोशिश कर रही है। हालांकि महिला के कोरोना वेरिएंट का पता लगाने के लिए उसका जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए सैंपल ग्वालियर भेजा गया है। जिसकी कुछ दिन में रिपोर्ट आ जाएगी

 

 


By - sagartvnews
06-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.