51 प्रतिशत वोट प्राप्त करना हमारा लक्ष्य, भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक संपन्न

 Stvn Information Desk सागर- प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करना हमारा लक्ष्य है। इसे ध्यान में रखते हुए हमें संभाग के प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र को तैयार करना है। इसके लिए नियमित कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर योजना बनाई जाए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी ने सागर में आयोजित संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में सागर संभाग के प्रभारी श्री चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी केबिनेट मंत्री, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए।
बैठक में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जी ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे खिलते कमल एवं खेलेगा मध्यप्रदेश जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमें अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिभावान युवाओं को आगे लाना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुना जाये, इसकी व्यवस्था करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ में बूथ समिति की बैठक,शक्ति केन्द्र की बैठक,मण्डल की बैठक निर्धारित समयानुसार आयोजित होनी चाहिए। प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुख तथा पन्ना समिति का गठन कर उनको सक्रिय करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि हमें प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में गुजरात विधानसभा चुनाव में आये परिणामों को दोहराना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर शासन की जनहितैषी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएंगे।
हितानंद शर्मा जी ने कहा कि पार्टी संगठन ने बूथ विस्तारक योजना के तहत संगठन एप के माध्यम से काम किया। जिसमें गुजरात के बाद मध्यप्रदेश संगठन दूसरे नंबर पर रहा। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव की जीत में सबसे बडी भूमिका पन्ना प्रभारियों की रही। पन्ना प्रभारियों के माध्यम से 150 सीट पर भाजपा विजयी हुई। इसलिए हमें अपने बूथ को मजबूत करना है। हर वोटर्स से आपका सीधे संपर्क रहे और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के काम को मतदान केन्द्र तक ले जाने के लिए नवाचारों का उपयोग करें।


By - sagartvnews
07-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.