BSF के हेलिकॉप्टर से कोरबा जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, आमसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी को बताएंगे जीत का रास्ता

Stvn Politics Deskभारतीय जनता पार्टी विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर पार्टी को हार मिली थी। भाजपा उन सीटों को जीतने की मुहिम में जुट गई है। गृहमंत्री के दौरे को लेकर अंतिम तैयारियों का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जायजा लिया। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज इसी सिलसिले में कोरबा दौरे पर आ रहे हैं।
दरअसल छत्तीसगढ़ की दो लोकसभा सीटें कोरबा और बस्तर में हार का सामना करना पड़ा था। अमित शाह शनिवार को BSF के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और वहां से कोरबा के लिए रवाना होंगे। रायपुर एयरपोर्ट से वे सीधे बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से कोरबा जाएंगे। वहां मां सर्व मंगला का आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद इंदिरा स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कोरबा का दौरा कर चुके हैं। आने वाले समय में बस्तर में भी केंद्रीय मंत्रियों का दौरा होना है।

 


By - sagartvnews
07-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.