सानिया मिर्जा टेनिस से लेंगी संन्यास, अगले महीने दुबई में खेलेंगी करियर का आखिरी टूर्नामेंट

Stvn Sport Desk भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया अगले महीने फरवरी में दुबई में WTA 1000 इवेंट के बाद प्रोफेशनल टेनिस को अलविदा कहेंगी। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है।
सानिया ने तीन बार विमेंस डबल्स का ग्रैंड स्लैम और तीन बार मिक्स डबल्स का खिताब जीता। वे इस महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन के डबल्स में खेलेंगी। 36 साल की सानिया ने पिछले साल भी संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना ऐलान वापस ले लिया था। इस बात पर उन्होंने कहा, की मैं नहीं चाहती थी कि मैं चोट की वजह से टेनिस से दूर हूं। इसलिए मैनें संन्यास लेने के फैसले को बढ़ा दिया और फिर से ट्रेनिंग शुरू की। सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ हुई है। सन्यास लेने के बाद सानिया हैदराबाद और दुबई में एकेडमी चलाएंगी।

 


By - sagartvnews
07-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.