ट्रक की वजह से एक व्यक्ति वापिस अपने घर ही नहीं लौट पाया
ट्रक की वजह से एक व्यक्ति वापिस अपने घर ही नहीं लौट पाया
ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत
दमोह के सागर नाका स्थित ग़ल्ला मंडी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ट्रक की चपेट में आने से हम्माल की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रवि अहिरवाल है की जिसकी उम्र करीब 47 साल है। वो शहर के पथरिया फाटक का रहने वाला था। जो ग़ल्ला मंडी में हम्माली का काम करता था। तभी ग़ल्ला मंडी में एक ट्रक लोडिंग के लिए आया। जिसने काम कर रहे हम्माल को टक्कर मार दी। जिससे वो जमीन पर जा गिरा इसके बाद ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू की है।