तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में, स्पेशल दर्शन के लिए ऑनलाइट टिकट की बुकिंग शुरू

Stvn Religion Desk आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में विशेष दर्शन के लिए ऑनलाइट टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट मंदिर के प्रबंधन का काम देखता है। टीटीडी ने 300 रुपये के टिकट वाले विशेष दर्शन के ऑनलाइन कोटा को आज (9 जनवरी) से जारी किया है। इसके बाद 12 से 31 जवनरी और फरवरी महीने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किए जा सकते हैं।
बता दे की 2 जनवरी से 11 जनवरी तक वैकुंठ एकादशी का 10 दिवसीय समारोह मनाया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से लोगों को जानकारी दी गयी है कि विशेष दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है। बालायम कार्यक्रम के चलते 22 फरवरी से 28 फरवरी तक सर्व दर्शन की अनुमति नहीं होगी। इस बीच वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए तिरुमाला में भीड़ बढ़ रही है जो कि 11 जनवरी तक रहेंगी। श्रद्धालु स्पेशल एंट्री दर्शन की एडवांस बुकिंग वेबसाइट https://tirupatibalaji.ap.gov.in के माध्यम से और भारतीय डाकघरों के जरिये कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए वेबसाइट पर एक लॉगिन आईडी बनानी होती है. जिसमें मोबाइल नंबर सब्मिट कर एक ओटीपी प्राप्त होता है। इसके बाद आगे की प्रकिया शुरू होती है. इसके बाद ऑनलाइन मोड में भुगतान करने पर टिकट बुक किया जा सकता है। 


By - sagartvnews
09-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.