सुनील शेट्टी ने अपने परिवार के साथ ढाबे पर खाए छोले-भटूरे, मध्यप्रदेश की हरियाली की जमकर तारीफ

Stvn Bollywood Desk जबलपुर- सुपर स्टार सुनील शेट्टी को मध्यप्रदेश का खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने पूरे परिवार के साथ ना सिर्फ खाना खाया, बल्कि प्रदेश की आबोहवा की भी जमकर तारीफ की। सुनील अपने परिवार के साथ बीते दिनों मंडला के कान्हा घूमने आए थे। सड़क मार्ग से लौटते समय जबलपुर के पास उमरिया स्थित एक ढाबे में परिवार के साथ खाना खाया और मध्यप्रदेश की जमकर तारीफ की।
ढाबा संचालक दिलीप खत्री ने जानकारी देते हुए कहा की सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ मंडला से लौटते समय उनके ढाबे में रुके थे। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद था। सुनील शेट्टी करीब 1 घंटे तक परिवार के साथ रुके थे। दिलीप ने जब सुनील शेट्टी से पूछा तो उन्होंने वेज खाने की फरमाइश की। सुनील शेट्टी और उनके पूरे परिवार ने छोले भटूरे, आलू के पराठे खाए और लेमन जूस पीया। सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्हें यहां का खाना इतना अच्छा लगा कि है कि पेट भर गया है, पर आत्मा नहीं भरी है। उन्होंने मध्यप्रदेश के हरियाली की भी जमकर तारीफ की। सुनील शेट्टी ने कहा कि मुंबई की दौड़-धूप भरी जिंदगी से आपके मध्यप्रदेश की हरियाली और शांति बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि अब तो बार-बार मन करता है कि वह मध्यप्रदेश आएं और यहां की हरियाली को देखें। करीब 1 घंटे तक ढाबा में रुकने के बाद सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ डुमना एयरपोर्ट गए और फिर वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गए।


By - sagartvnews
10-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.