फिल्म मिशन मजनू के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे सिद्धार्थ- रश्मिका, पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं श्रीवल्ली

Stvn Bollywood Desk सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस बीच दोनों फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों एक साथ स्पॉट हुए। इवेंट के दौरान रश्मिका पिंक साड़ी में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सिद्धार्थ भी प्रिंटेड ब्लू शर्ट के साथ ब्लू जैकेट में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक इंडियन जासूस के रोल में नजर आएंगे। जिसे पाकिस्तान से बहुत ही सीक्रेट्स डॉक्यूमेंट्स लाने की जिम्मेदारी दी जाती है। अपने काम को बेहतरीन तरीके से करने के लिए एक्टर को ट्रेलर में दर्जी के रूप में भी देखा जा सकता है। रश्मिका सिद्धार्थ की वाइफ का रोल निभाएंगी।

 


By - sagartvnews
10-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.