रोने से नाराज निर्दयी पिता ने मासूम बच्ची का सिर मारा दीवार से, लाश को सीने से लगाकर झाड़ियों में फेंका

Stvn Crime Desk गुजरात के राजकोट में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक सौतेले पिता ने ढाई साल की बेटी के रोने से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही लाश सीने से चिपकाकर झाड़ियों में फेंक आया। इसका एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें वह बेटी की लाश ले जाते दिख रहा है। बता दे की आरोपी ने पहले बेटी का सिर दीवार में मारा, फिर उसका गला घोंट दिया। बेटी की लाश फेंकने के बाद वह घर भी लौट आया था। इसके बाद उसने पत्नी को बेटी के लापता हो जाने की झूठी कहानी सुनाई और पत्नी के साथ उसकी तलाश करने लगा। आरोपी पिता ने शुक्रवार की रात को अपनी पत्नी के साथ पुलिस में बच्ची के लापता होने की शिकायत की थी। इसके बाद दूसरे शनिवार को बच्चे की लाश गोंडल चौक के सामने झाड़ियों में मिली थी। जांच होने के बाद पता चला कि बच्ची का गला घोंटकर मारा है। 


By - sagartvnews
10-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.