चार धाम की यात्रा पर निकले तीर्थ यात्रियों की बस में आग लगने से मचा हड़कंप || SAGAR TV NEWS ||

 


ग्वालियर क्षेत्र से भक्तों को लेकर चार धाम की यात्रा पर निकली एक बस ओडिशा के पुरी में हादसे का शिकार हो गई। अचानक आग लगने से बस और तीर्थ यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं हुई है। ग्वालियर प्रशासन हादसे की पुष्टि के साथ बस ऑपरेटर के जरिये लोगों की जानकारी जुटाने में लगा है। वही, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर बताया कि पुरी में ग्वालियर से महाप्रभु जगन्नाथ और गोपालजी के दर्शन के लिए आए दर्शनार्थियों से भरी बस में आग लगने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। महाप्रभु जगन्नाथ जी की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित और स्वस्थ है। इस दुःखद घटना से प्रभावित सभी यात्रियों के रहने एवं खाने की समुचित व्यवस्था कर दी गई। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संकट की इस घंटी में मदद करने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- संबित पात्रा जी आपकी तत्परता और सहयोग के लिए आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।


By - Sagar Tv News
10-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.