शाहरुख खान ने लॉन्च की हुंडई की EV आयनिक-5, कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत रखी 44.95 लाख रुपए

Stvn Bollywood Desk एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो दिल्ली में शुरू हो गया है। इसके 16वें एडिशन को द मोटर शो नाम दिया गया है। एक्सपो में सबसे पहले मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट EVX पेश की है। इसके बाद MG मोटर्स ने दुनिया की पहली MPV यानी ज्यादा लोगों को ले जाने वाली गाड़ी लॉन्च की हैं। मारुति फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगन-R भी लेकर आई है। जो 80% तक एथेनॉल मिक्स ईंधन से चलेगी।
बता दे की शो के पहले दिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन में शाहरुख खान हुंडई की इलेक्ट्रिक SUV आयनिक-5 को लॉन्च करने पहुंचे थे। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई मोटर्स की इस प्रीमियम कार में 72.6 KwH का बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 214BHP का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। फुल चार्ज होने पर इस SUV में 631 किमी का रेंज ​मिलेगी। कंपनी का कहना है कि आयनिक-5 को केवल 18​ मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए 350kW का डीसी चार्जर इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत 44.95 लाख रुपए रखी है, जो वैरिएंट के हिसाब से बढ़ सकती है।


By - sagartvnews
11-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.