विद्या बालन बनीं भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी , डायलॉग पर शानदार की लिप्सिंग
Stvn Bollywood Desk एक्ट्रेस विद्या बालन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी के डायलॉग पर लिपसिंक करती हुई नजर आ रहीं हैं। वीडियो देखकर फैंस विद्या के एक्सप्रेशन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं टीवी पर असल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी आत्रे ने भी विद्या के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। विद्या ने कैप्शन में लिखा है की अंग्रेजी एक सेंसुअस भाषा है। वीडियो की शुरुआत भाभी जी घर पर हैं एक डॉयलॉग से होती है। जिसमें अंगूरी भाभी बोलती हैं- अरे सच्ची विभूती जी क्या है ये। चुपचाप बैठिए और वहां पर देखिए, वैसे भी आप हमें से सेंसुअस कर रहे हैं। इस पर विभूति नरायण उन्हें सही करते हुए बताते हैं कि भाभी जी वो कॉन्शियस होता है। इस पर अंगूरी भाभी कहती हैं- सही पकडे़ हैं।