3 बाइक पर 14 युवकों ने 20 km तक हवा बाजी कर सड़क को आसमान बना दिया || STVN INDIA ||

 

 

3 बाइक पर 14 युवकों ने 20 km तक हवा बाजी कर सड़क को आसमान बना दिया

3 बाइक,14 युवक और
20 km की हवा बाजी

बरेली में नैनीताल हाईवे पर स्टंट का वीडियो सामने आया है। जहां 3 बाइक पर 14 लड़के सवार हैं। इनमें एक बाइक पर 6 लड़के स्टंट करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ट्रैफिक ने बहेड़ी सीओ और थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस वीडियो में अधिकांश लड़के नाबालिग थे। जो भोजीपुरा और उसके आस-पास के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्टंटबाजी के 2 अलग-अलग वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आएं हैं। पहले वीडियो में बाइक सवार ये युवक स्टंट करते हुए गन्ने के ट्रैक्टर का ओवरटेक करते हैं। फिर पूरी सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाते दिखते हैं। इस मामले में एसपी ट्रैफिक बरेली राम मोहन सिंह का कहना है कि वीडियो बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र का है। इन युवकों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। पुलिस बाइकों के नंबर के आधार पर कार्रवाई में जुटी है। ऐसा बताया जा रहा है कि ये स्टंट करीब 20 किमी तक किया गया है।


By - SARJU PATEL ,SAGAR TV NEWS ,STVN INDIA
11-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.