MP | हनीट्रैप की CD पर गरमाई सियासत, कमलनाथ के यूं टर्न पर गृहमंत्री का पलटवार || SAGAR TV NEWS ||

 

BJP और कांग्रेस के आमने-सामने आने से मध्यप्रदेश की सियासत आज फिर गरमा गई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को पलटनाथ कहकर संबोधित किया। दरअसल, कमलनाथ ने मंगलवार को अपने पुराने बयान से किनारा करते हुए कहा- हनीट्रैप की CD और पेन ड्राइव मेरे पास नहीं है। पुलिस अफसरों ने मुझे लैपटॉप में दिखाया था। कमलनाथ के इसी बयान पर भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पलटनाथ देखा है। एक हफ्ते के अंदर दूसरा बयान है। पलटनाथ को पूरा प्रदेश जानता है। किसानों के दो लाख के कर्ज माफ करने के बयान से पलटे, नौजवानों को बेरोजगारी भत्ते देने को लेकर पलटे, पेट्रोल-डीजल का दाम कम करने वाले बयान पर पलटे, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने वाले बयान से पलट गए। कौन सी नई बात है पलटनाथ जी।


By - Sagar tv news
11-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.