लेपर्ड को भगाने दौड़े किसान तो पलटकर किया वार, दो लोग हुए जख़्मी खौफ के कारण छतों पर चढ़े लोग

Stvn Crime Deskबांसवाड़ा- खेत में छुपे लेपर्ड ने किसान पर हमला करके उसे घायल कर दिया है। उसे पीठ और हाथ-पैर में चोटें आई हैं। खौफ के कारण लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और लेपर्ड को भगाने के प्रयास में थाली-ढोल बजा रहे है। घटना बांसवाड़ा में कुशलगढ़ के कांकनवाणी गांव की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि लोगों ने बुधवार शाम चार बजे गांव के एक खेत में से लेपर्ड के गुर्राने की आवाज सुनी। इसके बाद ग्रामीण उसे खुद ही ढूंढने लगे तो वह दूसरे खेत में जाकर छिप गया। इस दौरान उसने कुछ लोगों पर हमले का प्रयास किया। लेपर्ड खेतों से निकलने के लिए इधर-उधर भाग रहा था। इस दौरान हुका मंगलिया और खूमचंद मान सिंह दोनों डंडा लेकर लेपर्ड की तरफ भागे तो उसने पलटकर दोनों पर हमला कर दिया। लेपर्ड के अटैक करते ही दोनों नीचे गिर गए। इस हमले में इनके पीठ और पैर दोनों जख्मी का दिया है। इलाज के लिए दोनों को हॉस्पिटल लाया गया है। बता दे की देर शाम लेपर्ड फसलों के बीच से गायब हो गया। ग्रामीण इस हादसे के बाद अब भी डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह अब भी छतों पर लाठी और डंडा लेकर निगरानी कर रहे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम भी लेपर्ड को ट्रैक करने में जुटी हुई है।

 


By - sagartvnews
12-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.